Article 370: दिल्ली के JNU विश्वविद्यालय में जमकर विरोध, 'धारा 370 वापस लो' के लगे नारे

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने और उसे केंद्र शासित राज्य बनाने वाले कानून का कई जगहों पर जमकर विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर सरकार के खिलाफ नारे बाजी हो रही है।;

Update: 2019-08-06 03:11 GMT

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने और उसे केंद्र शासित राज्य बनाने वाले कानून का कई जगहों पर जमकर विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर सरकार के खिलाफ नारे बाजी हो रही है।

बीती रात जेएनयू कैंपस में फिर से कश्मीर की आजादी के नारे लगे। कुछ लोगों ने धारा 370 वापस लो के नारे लगाए हैं तो वहीं भारतीय सेना को भी अपशब्द बोला है। 

ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी जेएनयू में कश्मीर और भारत सरकार के खिलाफ नारे लग चुके हैं। 9 फरवरी 2016 को जेएनयू में देश विरोधी नारे लगे थे। तब जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत अन्य छात्र नेताओं की गिरफ्तार हुई थी।

उस दौरान जेएनयू कैंप्स में अफजल गुरू को फांसी पर लटकाए जाने का विरोध किया गया था। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की और सभी आरोपियों को शक के आधार पर उठा लिया गया है। इससे पहले भी जेएनयू में कश्मीर की आजादी को लेकर नारे लगते रहे हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News