तवांग विवाद पर केजरीवाल का PM Modi से तीखा सवाल, 'हम चीन से व्यापार बंद क्यों नहीं करते'

तवांग विवाद को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हम चीन से व्यापार बंद क्यों नहीं कर देते। अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।;

Update: 2022-12-14 12:35 GMT

तवांग विवाद के बाद भारत और चीन दोनों ही देशों की सेनाएं अलर्ट हैं। भारतीय सेना ने युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तवांग विवाद पर केंद्र की मोदी सरकार से तीखा सवाल पूछा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम चीन से व्यापार बंद क्यों नहीं कर देते। चीन लगातार हमारे देश में घुसपैठ करने की कोशिश करता है। भारत के खिलाफ अक्सर तरह-तरह की साजिश करता है। फिर भी हम उनके साथ व्यापारिक रिश्ता क्यों रखे हैं। 14 दिसंबर की सुबह कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी केंद्र से सवाल करते नजर आए थे। पायलट ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सरकार को चीन के खिलाफ ठोस कदम उठाना चाहिए और इसके लिए हम सरकार के साथ हैं।

सीएम केजरीवाल का बयान

सीएम केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर तवांग विवाद पर सरकार से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि चीन से जितनी भी वस्तुएं आयात की जाती हैं, उनमें से ज्यादातर हमारे देश में भी बनाई जाती हैं। फिर हम चीन से व्यापार बंद क्यों नहीं कर देते हैं। हमें चीन को सबक सिखाने की जरूरत है। इसके लिए हमें चीन से व्यापार बंद कर देना चाहिए। इससे चीन को सबक मिलेगा। जबकि भारतीयों को रोजगार भी मिलेगा। अगर हम उससे व्यापार बंद कर देते हैं, तो चीन की अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है, क्योंकि दुनिया में चीन भारत से सबसे ज्यादा कारोबार करता है।

 जानें तवांग विवाद?

9 दिसंबर को चीन के 300 से अधिक सैनिकों ने भारत में घुसपैठ करने का प्रयास किया था। लेकिन भारत के वीरों ने चीन को खदेड़ कर वापस भेज दिया। भारतीय आर्मी ने लाठी-डंडों से चीनी सैनिकों की पिटाई की। जिसके कारण चीनी सैनिक जान बचाकर भागते नजर आए। चीन ने भारत से मदद मांगते हुए बॉर्डर पर शांति कायम रखने की अपील की थी। 

Tags:    

Similar News