ओवैसी ने मोहन भागवत की 'लिंचिंग' टिप्पणी को लेकर भाजपा पर हमला बोला

असदुद्दीन ओवैसी ने भागवत और केंद्र सरकार पर पिछले पांच वर्षों में मॉब लिंचिंग के बढ़ते मामलों पर कहा कि भारत में गोडसे से प्यार करने वाले भाजपा सांसद हैं।;

Update: 2019-10-09 04:27 GMT

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के लिंचिंग वाले बयान पर टिप्पणी की है। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चीफ मोहन भावगत ने कहा था कि मॉब लिंचिंग पश्चिमी तरीका' है। भारत को बदनाम करने के लिए मॉब लिंचिंग का भारत के परिप्रेक्ष्य में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भागवत और केंद्र सरकार पर पिछले पांच वर्षों में मॉब लिंचिंग के बढ़ते मामलों पर कहा कि भारत में गोडसे से प्यार करने वाले भाजपा सांसद हैं।

लिंचिंग से पीड़ित भारतीय थे

लिंचिंग से पीड़ित भारतीय थे। किसे दोषी ठहराया? किसने उन्हें तिरंगे में लपेटा? गांधी / तबरेज की हत्या करने वाली विचारधारा से बड़ी भारत की बदनामी नहीं हो सकती। मोहन भागवत नहीं कह रहे हैं कि उन्हें रोकना है वह कह रहे हैं कि ऐसा मत कहो।

गौरतलब है कि नागपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विजयादशमी रैली को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा था कि भारतीय परिप्रेक्ष्य में लिंचिंग शब्द का इस्तेमाल करना गलत है। लिंचिंग शब्द का इस्तेमाल भारत को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News