हिंदी दिवस पर बोले ओवैसी, हर एक भारतीय की भाषा हिंदी नहीं है, भारत को बताया सबसे ऊपर
हिंदी दिवस (Hindi Diwas) पर जहां देश के नेताओं द्वारा शुभकामनाएं व हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ असदउद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने ट्वीट (Tweet) कर भारत की विविधता को लेकर बाकी भाषाओं की खूबसूरती की बात कही।;
विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने अमित शाह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। गृहमंत्री अमित शाह ने एक देश, एक भाषा के लिए अपील करते हुए देश के सभी नागरिकों से मातृभाषा हिंदी का प्रयोग करके के लिए कहा है। अमित शाह ने हिंदी दिवस पर देशवासियों से महात्मा गांधी व सरदार पटेल के सपने को पूरा करने के लिए रोजमर्रा के कार्यों में हिंदी का प्रयोग बढाने की अपील की।
देश को एकता की डोर में बांध रही है हिंदी
अमित शाह ने कहा, भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है। जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बांधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है, तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है।
आर्टिकल 29 देता है अलग भाषा, लिपि व संस्कृति का अधिकार
अमित शाह के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने ट्वीट किया कि, हिंदी सभी भारतीयों की मातृभाषा नहीं है। क्या आप भारत में बोली जाने वाली बाकी सभी भाषाओं की विविधता व सुंदरता की प्रशंसा करने की कोशिशि कर सकते है? उन्होंने कहा कि आर्टिकल 29 सभी भारतीयों को अलग भाषा, लिपि व संस्कृति का अधिकार देता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App