दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बोले- आशा देवी कांग्रेस में शामिल होना चाहती हैं तो स्वागत है, मिला ये जवाब

कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने निर्भया की मां आशा देवी के चुनाव लड़ने को लेकर ट्वीट कर बड़ा दावा किया। आजाद ने कहा कि आशा देवी सीएम केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।;

Update: 2020-01-17 12:13 GMT

निर्भया की मां आशा देवी की कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा सियासी गलियारे में हो रही है। ऐसी खबर है कि आशा देवी कांग्रेस पार्टी के टिकट से नई दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी।

इसी क्रम में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि मैंने एक मीडिया रिपोर्ट देखी कि आशा देवी (2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार पीड़िता की मां) कांग्रेस के टिकट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। उस तरह का कुछ भी नहीं है लेकिन अगर वह कांग्रेस में शामिल होना चाहती है तो उनका स्वागत है। 

कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने किया दावा

इससे पहले कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने निर्भया की मां आशा देवी के चुनाव लड़ने को लेकर ट्वीट कर बड़ा दावा किया। आजाद ने कहा कि आशा देवी सीएम केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ऐ मां तुझे सलाम...आशा देवी जी आपका स्वागत है। 

चुनाव लड़ने का चर्चा पर क्या बोलीं आशा देवी

जब निर्भया की मां को जानकारी हुई कि सियासी गलियारे में सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके चुनाव लड़की की चर्चा चल रही है। इस के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से साफ इनकार करते हुए कहा कि उनकी राजनीति में कोई रूचि नहीं है। मेरी कांग्रेस में किसी से भी कोई बातचीत नहीं हुई है। मैं सिर्फ अपनी बेटी के लिए न्याय और दोषियों को फांसी चाहती हूं।


Tags:    

Similar News