Rajasthan Political Crisis: सोनिया से मिलकर निकलेगा समाधान या जारी रहेंगा सियासी घमासान? गहलोत पर मंडराए काले बादल!

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) दिल्ली पहुंचे है। यहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई की मसले को सुलझा लिया जाएगा।;

Update: 2022-09-29 03:28 GMT

राजस्थान (Rajasthan) में जारी सियासी घमासान (political turmoil) के बीच बुधवार रात को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई की मसले को सुलझा लिया जाएगा। राजधानी पहुंचते ही गहलोत ने मीडिया से बात भी की. उनके तेवर बहुत नरम दिखे।

गहलोत ने कहा कि मैं सोनिया गांधी से मिलने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारे दिल में जो नंबर वन होता है, हम उनके नेतृत्व में काम करते हैं। हम भविष्य में भी सोनिया गांधी के नेतृत्व में एकजुट रहेंगे। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस (Congress) में हमेशा से अनुशासन रहा है। राजस्थान के घटनाक्रम पर गहलोत ने कहा कि ये घर की बातें हैं। आंतरिक राजनीति में यह सब होता रहता है।

हम इसका हल निकल लेंगे। गहलोत ने कहा कि इस पर मीडिया का अपना नजरिया हो सकता है। उन्होंने आगे कहा देश किस दिशा में जा रहा है इसको लेकर हम सभी चिंतित हैं और इसी चिंता के साथ राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। अशोक गहलोत रात करीब साढ़े नौ बजे जयपुर फ्लाइट (Jaipur flight) से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दिल्ली रवाना होने से पहले गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर अपनी सरकार के कुछ मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की थी।

इस दौरान सीएम आवास पर बैठक के बाद भी गहलोत का समर्थन करने वाले विधायक और मंत्री ने अपने तेवर दिखा रहे हैं। इस बीच चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा (Parsadi Lal Meena) ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक साल बाद चुनाव लड़ना स्वीकार्य है, लेकिन बीजेपी ओर अमित शाह कि गोद में बैठने वाले पायलट को सीएम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। इतना ही नहीं, मीणा ने तो यहां तक कह दिया कि राजस्थान में पंजाब जैसे हालात हो जाएंगे।

Tags:    

Similar News