Asian Games 2023: देश के लिए पिता ने शूटिंग में जीता था पहला गोल्ड, अब बेटी ने लहराया परचम
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 का आज आठवां दिन है। आज का दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा। भारत ने अब तक 42 मेडल अपने नाम कर लिए हैं।;
Asian Games 2023: चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में आज रविवार का दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा। टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक आज एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीत लिए हैं। भारत के खिलाड़ियों ने शूटिंग में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर जीत कर देश का मान बढ़ा दिया है। भारत की राजेश्वरी कुमार, मनीषा कीर और प्रीति रजक ने विमेंस टीम इवेंट ट्रैप में शानदार प्रदर्शन किया और सिल्वर अपने नाम किया। यहां सबसे दिलचस्प बात यह है कि राजेश्वरी की तरह उनके पिता भी शूटर रह चुके हैं।
पिता ने भी जीता था गोल्ड मेडल
राजेश्वरी के पिता रणधीर सिंह ने गोल्ड मेडल जीता था। रणधीर सिंह शूटिंग में गोल्ड जितने वाले पहले भारतीय हैं। पिता की तरह राजेश्वरी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रविवार को शूटिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बता दें कि राजेश्वरी के पिता रणधीर सिंह ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के एक्टिंग प्रेजिडेंट हैं। एशियन गेम्स में शामिल होने गई बेटी राजेश्वरी के साथ उनके पिता रणधीर सिंह खुद भी चीन गए हैं। पिता के साथ होने से बेटी के हौसले बुलंद हैं। वह भी अपने पिता के नक्श-ए-कदम पर चल रही हैं। राजेश्वरी ने भी पिता की तरह मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। हालांकि, उनके पिता गोल्ड मेडल जीते थे और उनकी बेटी ने शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता है।
भारतीय एथलेटिक्स की तिकड़ी ने दिखाया शानदान प्रदर्शन
बता दें कि मनीषा कीर, प्रीति राजक और राजेश्वरी कुमारी की भारतीय एथलेटिक्स की तिकड़ी ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए, उन्होंने महिला ट्रैप टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी की भारत की बेटी गोल्ड जीतेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टीम इंडिया की मेंस टीम ने शूटिंग में ही गोल्ड मेडल जीता। इसमें पृथ्वीराज टोंडिमन, के. चेनाई और जोरावर सिंह ने इवेंट ट्रैप में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड अपने नाम किया।
भारत ने 42 मेडल जीते
इसके साथ ही भारत ने अब तक 42 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें 11 गोल्ड शामिल हैं। हालांकि, मेडल तालिका में भारत का चौथा स्थान है। वहीं, पहले स्थान पर चीन है। दूसरे स्थान पर जापान और तीसरे स्थान पर साउथ कोरिया है।
ये भी पढ़ें:- Rajnath Singh रक्षा लेखा विभाग दिवस समारोह में हुए शामिल, बोले- DAD की यात्रा मैराथन से कम नहीं...