Assam Assembly Election 2021: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा की, पार्टी नेताओं ने साधा निशाना
विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को असम दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा की और मां का आशीर्वाद लिया।;
Assam Assembly Election 2021: विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को असम दौरे पर हैं। जहां उन्होंने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा की और मां का आशीर्वाद लिया। आज राहुल की चायगांव में रैली होनी है। उनके साथ छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल भी साथ मौजूद हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। लेकिन अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई भी नेता प्रचार के लिए नहीं पहुंचा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में अब तक एक भी रैली को संबोधित नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ लगातार असम, केरल और तमिलनाडु में चुनाव अभियानों में उनकी भागीदारी दिख रही है। जहां राहुल गांधी के 3-4 अप्रैल को केरल जाने की संभावना है। वहीं प्रियंका गांधी ने मंगलवार को राज्य में अपनी पहली रैली को संबोधित किया था।
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राहुल और प्रियंका दोनों ने जानबूझकर पश्चिम बंगाल में अभी तक प्रचार नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेता चौथे चरण के बाद चुनाव प्रचार करेंगे। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने वाम दलों के साथ गठबंधन किया है। ऐसे में वाम दलों के साथ कांग्रेस की रैली होंगी। जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे चरण के लिए वोट एक अप्रैल को बंगाल की 30 विधानसभा सीटों और असम की 39 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।