Assembly Bypoll 2019 : सबसे उम्रदराज महिला लोचना नाइक ने डाला वोट

ओडिशा के बारगढ़ जिले में बीजेपुर विधानसभा सीट पर भी हो रहे उपचुनाव पर लोगों की नजर बनी हुई है। क्योंकि बीजेपुर विधानसभा सीट से सीएम नवीन पटनायक विधायक थे।;

Update: 2019-10-21 07:16 GMT

Assembly Bypoll 2019 : हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के साथ 17 राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इन 17 राज्यों की 64 सीटों में लोकसभा और विधानसभा की सीटें शामिल हैं। वहीं हरियाणा की 90 विधानसभा और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।

सबसे उम्रदराज महिला वोट डाला

ओडिशा में बीजेपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बारपाली में सबसे उम्रदराज महिला लोचना नाइक ने वोट डाला है। लोचना नाइक महिला की उम्र 100 वर्ष है। 

बता दें कि ओडिशा के बारगढ़ जिले में बीजेपुर विधानसभा सीट पर भी हो रहे उपचुनाव पर लोगों की नजर बनी हुई है। क्योंकि बीजेपुर विधानसभा सीट से सीएम नवीन पटनायक विधायक थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News