Maharashtra Assembly Election : आदित्य ठाकरे मतदान से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, पूजा कर लिया जीत का आशीर्वाद
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। राज्य की वर्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे मतदान से पहले दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं।;
Maharashtra Assembly Election 2019 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। राज्य की वर्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे मतदान से पहले दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं।
आदित्य ठाकरे ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर पूजा की और जीत का आशीर्वाद मांगा। आदित्य ठाकरे, ठाकरे परिवार के ऐसे पहले सदस्य हैं जो पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ही राजनीति में डेब्यू किया है।
चुनाव में यें हैं मुख्य दल
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव में इस बार कुल 3237 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जबकि 1400 निर्दलीय उम्मीदवारों हैं। राज्य में 8.97 करोड़ लोग इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
महाराष्ट्र में मुख्य दलों में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में हैं। राज्य में बीजेपी और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App