Haryana Assembly Election : भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला, हमें मिलेगा बहुमत

हरियाणा की 90 सीटों पर आज सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। जोकि शाम 6 बजे चलेगी। वहीं मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। राज्य चुनाव में 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।;

Update: 2019-10-21 03:40 GMT

हरियाणा (Haryana) की 90 सीटों (90 Seats) पर एक चरण में मतदान (Voting) जारी है। इसी बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में पू्र्ण बहुमत से जीत का दावा किया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) फ़ैक्टर नहीं हैं, मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। 

1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

हरियाणा की 90 सीटों पर आज सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। जोकि शाम 6 बजे चलेगी। वहीं मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। राज्य चुनाव में 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

इस बार 1.7 लाख कर्मचारी मतदाताओं सहित लगभग 1.83 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राज्य में प्रमुख पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय लोकदल, और आम आदमी पार्टी शामिल है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News