Assembly election 2019 : हरियाणा-महाराष्ट्र के साथ 17 राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान खत्म
Assembly election 2019 Live: हरियाणा (Haryana)-महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव के साथ आज सोमवार को 17 राज्यो में उपचुनाव (ByPolls) के लिए वोटिंग हुई खत्म।;
Assembly election 2019 Live: हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ आज सोमवार को 17 राज्यो में उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। इन 17 राज्यों की 64 सीटों में लोकसभा और विधानसभा की सीटें शामिल हैं। वहीं हरियाणा में 90 और महाराष्ट्र की 288 सीटों पर भी मतदान खत्म हो चुका है।
लाइव अपडेट (Live Update) -
रामपुर में आजम खान के घर के पास पकड़े गए 20 फर्जी बूथ एजेंट
उत्तर प्रदेस की सभी विधानसभा सीटों पर 12 बजे तक 20 फीसदी हुआ मतदान
समस्तीपुर लोकसभा सीट में 12 बजे तक 24 फीसदी मतदान
बीजापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान एक 100 वर्षीय महिला लोचना नाइक ने बारपाली में डाला वोट
Bijepur assembly bypoll: A 100 year old woman Lochana Naik today cast her vote in Barpali. #Odisha pic.twitter.com/vcg2PAGTNM
— ANI (@ANI) October 21, 2019
समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 17 फीसदी मतदान
समस्तीपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सांसद रामनाथ ठाकुर ने सबसे पहले अपना वोट डाला।
इन राज्यों में हो रहा उपचुनाव के लिए मतदान
17 राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश में वोट डाले जा रहे हैं। यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रही है। उपचुनाव में आजम खान की पत्नी चुनावी लड़ रही हैं। गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ छावनी, गोविंद नगर, मानिकपुर, जैदपुर, जलालपुर, बल्हा, घोसी और प्रतापगढ़ भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। यहां मतदान 356 बूथों पर सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे समाप्त होगा। इस सीट पर कांग्रेस भाजपा से आदिवासी बहुल सीट पर कब्जा करने की कोशिश में है।
वहीं बिहार में एक लोकसभा सीट और 5 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें समस्तीपुर लोकसभा सीट के अलावा किशनगंज, नाथनगर, बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर और दारौंदा विधानसभा सीटें शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App