Assembly Election Result 2022 : देशभर में भगवा रंग में डूबे भाजपा कार्यकर्ता, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ मना रहे है जश्न
देश के पांच राज्यों में आज विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के नतीजे घोषित किए जा रहे है। इसी के मद्देनजर पांच में से चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपनी सरकार बनाती दिख रही है।;
देश के पांच राज्यों में आज विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के नतीजे घोषित किए जा रहे है। इसी के मद्देनजर पांच में से चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपनी सरकार बनाती दिख रही है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के दोबारा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता देखकर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) ने ढोल-नगाड़ों से जश्न (celebrate) मनाना शुरू कर दिया है। वही देशभर में जीत के उत्साह में भाजपा कार्यकर्ता भगवा रंग चूर होकर नाच-गाकर आतिशबाजी (fireworks) कर जश्न मना रहे हैं।
इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले सीहोर में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और जमकर डांस किया। वही प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) आज शाम पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज शाम 6:30 बजे दिल्ली में पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी होंगे। बीजेपी मुख्यालय में सुरक्षा को देखते हुए तैयारी चल रही है। जहां पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, वहीं एसपीजी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थिति का जायजा लिया।