विधानसभा चुनाव 2019 : हरियाणा महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी, सोनिया गांधी और अमित शाह की रैली, जानें कौन कहां

हरियाणा-महाराष्ट्र में मतदान के लिए सिर्फ तीन दिन बचे हैं और आज शुक्रवार को दोनों राज्यों में वीवीआईपी नेताओं की रैलियां होने जा रही हैं।;

Update: 2019-10-18 02:59 GMT

हरियाणा-महाराष्ट्र में मतदान के लिए सिर्फ तीन दिन बचे हैं और मतदान से 48 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में आज और कल सभी राजनीतिक पार्टियां तेजी से रैलियां करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज शुक्रवार को हरियाणा-महाराष्ट्र में वीवीआईपी नेताओं की रैलियां होने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के मोहना और हिसार में रैलियों को संबोधित करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक रैली को संबोधित करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह महाराष्ट्र में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

अमित शाह यहां अहेरी, राजुरा, वानी और खापरखेड़ा जिलों में विधानसाभ के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। बता दें कि दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा को ज्यादा रैलियां और कड़ी चुनौती रहेगी। जबकि एक बार फिर हरियाणा में कांग्रेस भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जरीए अपनी जमीन तलाशने में लगी है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News