Exit Poll 2022: हिमाचल हो या गुजरात किसके सिर पर विराजेगा ताज, यहां देखें सबसे सटीक EXIT पोल

गुजरात और हिमाचल में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को ही वोटिंग हुई थी।;

Update: 2022-12-05 12:26 GMT

गुजरात (Gujarat) और हिमाचल (Himachal Pradesh) में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) संपन्न हो चुका है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Assembly Election) में 12 नवंबर को ही वोटिंग हुई थी। दोनों राज्यों के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। इसके बाद अब एग्जिट पोल (Exit Poll 2022) पर सबकी नजर टिकी हुई है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां नगर निगम चुनाव का आज एग्जिट पोल जारी हो गया है।

एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। आम आदमी पार्टी को 150 से अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि भाजपा को 90 तक सीट मिलने की संभावना है। इसके अलावा कांग्रेस को अधिकतम 7 सीट मिलने की संभावना है। आजतक के सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 43 फीसदी तक वोट मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा भाजपा को 35 फीसदी वोट एमसीडी चुनावों में मिल रहा है। वही कांग्रेस को 10 फीसदी तक वोट शेयर मिलने की संभावना है।

वही हिमाचल की बात करें तो यहां भी एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। हिमाचल एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। आज तक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल में एक बार फिर सरकार बदलती नजर आ रही है। इंडिया-माय एक्सिस के मुताबिक हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 44 फीसदी वोट मिल सकते हैं। आम आदमी पार्टी को सिर्फ 2 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सीटों की बात करें तो बीजेपी को 24-34 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 30-40 सीटें मिल सकती हैं। वही आम आदमी पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

इसके अलावा भाजपा गुजरात में एक बार फिर अपनी प्रचंड के साथ सरकार बनाने जा रही है। इंडिया-माय एक्सिस के मुताबिक गुजरात में बीजेपी को राज्य में 131-151 सीटें मिलने का अनुमान है। वही दूसरी ओर कांग्रेस को 16-30 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 9-27 सीटें मिल सकती हैं।

Tags:    

Similar News