अविनाश पांडे बोले- सोनिया गांधी के आदेश पर सस्पेंड हुए कैश के साथ पकड़े गए विधायक, भाजपा पर लगाया ये बड़ा आरोप!

झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Pandey) ने कहा है कि तीनों विधायकों को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के आदेश पर सस्पेंड किया गया है।;

Update: 2022-07-31 07:51 GMT

झारखंड (Jharkhand) के तीन कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs suspended) को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ये विधायक लाखों रुपए कैश के साथ पकड़े गए थे। इसके बाद कांग्रेस (Congress) ने ये कार्रवाई की है। झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Pandey) ने कहा है कि तीनों विधायकों को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के आदेश पर सस्पेंड किया गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान में बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा झारखंड में सरकार गिराने का प्रयास कर रही है। एक मुख्यमंत्री सीधे विधायकों से संपर्क कर रहे हैं और एक केंद्रीय मंत्री प्रवर्तन निदेशालय का डर दिखाकर धमका रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते आठ वर्षों से भारत ने बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक बदहाली का इतिहास रचा है। वर्तमान समय में चिंता की बात ये है कि लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश में चुनकर आई सरकारों को हटाने का नंगा नाच चल रहा है। जिस राज्य में गैर भाजपा सरकारें हैं, वहां ईडी और एजेंसियों का दुरुपयोग करके उन्हें अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

झारखंड की सरकार सुरक्षित है। सरकार पर कोई खतरा नहीं है। ये सरकार पूरे 5 वर्षों तक चलेगी। आने वाले दिनों में कोई भी जनप्रतिनिधि, पार्टी का जिम्मेदार पदाधिकारी या कोई भी कार्यकर्ता हो हर किसी की जानकारी हमारे पास है। जो कोई भी इससे जुड़ा हुआ या शामिल पाया जाता है कि पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Tags:    

Similar News