राम मंदिर ट्रस्ट में कौन कौन हैं शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने राम मंदिर बनाने के लिए योजना तैयार की और इसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नाम दिया गया है। इसके करीब चार घंटे बाद ट्रस्ट से जुड़े 15 सदस्यों के बारे में जानकारी सामने आई।;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में राम मंदिर ट्रस्ट के बारे में ऐलना किया। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने राम मंदिर बनाने के लिए योजना तैयार की और इसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नाम दिया गया है। इसके करीब चार घंटे बाद ट्रस्ट से जुड़े 15 सदस्यों के बारे में जानकारी सामने आई। अयोध्या विवाद में हिंदू पक्ष के मुख्य वकील रहे के. पाराशरण को ट्रस्टी बनाया गया है। उनके अलावा एक शंकराचार्य समेत 5 सदस्य धर्मगुरु ट्रस्ट में शामिल हैं। आइये जानें हैं कौन कौन है लिस्ट में शामिल..
ये होंगे राम मंदिर के ट्रस्टी
ये होंगे राम मंदिर के ट्रस्टी
* के पाराशरण : पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित के पाराशरण सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं। के पाराशरण 9 वर्षो तक अयोध्या मामले में हिंदू पक्ष की पैरवी की।
* जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वतीजी महाराज (इलाहाबाद, अब प्रयागराज): स्वामी वासुदेवानंद सरस्वतीजी महाराज बद्रीनाथ स्थित ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य हैं।
* जगतगुरु मध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ जी महाराज : जगतगुरु मध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ जी महाराज कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के 33वें पीठाधीश्वर हैं।
* युगपुरुष परमानंद जी महाराज : युगपुरुष परमानंद जी महाराज अखंड आश्रम हरिद्वार के प्रमुख हैं।
* स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज : स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज स्वामी गोविंद देव महाराष्ट्र के विख्यात आध्यात्मिक गुरु पांडुरंग शास्त्री अठावले के शिष्य हैं।
* विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा : विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा अयोध्या राजपरिवार के वंशज। इन्होंने साव 2009 में बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन कामयाब नहीं हो पाये थे।
* होम्पयोपैथिक डॉक्टर डॉ अनिल मिश्र : होम्पयोपैथिक डॉक्टर डॉ अनिल मिश्र ने 1992 में राम मंदिर आंदोलन में पूर्व सांसद विनय कटियार के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस समय अनिल मिश्र संघ के अवध प्रांत के प्रांत कार्यवाह भी हैं।
* श्री कामेश्वर चौपाल : श्री कामेश्वर चौपाल को संघ ने पहले कारसेवक का दर्जा दिया है। श्री कामेश्वर चौपाल ने वर्ष 1989 में राम मंदिर में शिलान्यास की पहली ईंट रखी थी।
* बोर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा नामित एक ट्रस्टी, जो हिंदू धर्म का हो।
* बोर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा नामित एक ट्रस्टी, जो हिंदू धर्म का हो।
* महंत दिनेंद्र दास : महंत दिनेंद्र दास अयोध्या के निर्मोही अखाड़े के अयोध्या बैठक के प्रमुख हैं।
* मोदी सरकार के द्वारा नामित एक प्रतिनिधि, जो हिंदू धर्म का होगा और केंद्र सरकार के अंतर्गत आईएएस का अधिकारी होगा।
* राज्य सरकार द्वारा नामित एक प्रतिनिधि, जो हिंदू धर्म का होगा और उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आईएएस का अधिकारी होगा।
* अयोध्या जिले के कलेक्टर पदेन ट्रस्टी होंगे। वे हिंदू धर्म को मानने वाले होंगे। यदि किसी वजह से वर्तमान में कलेक्टर हिंदू धर्म के नहीं हैं, तो अयोध्या के एडिशनल कलेक्टर (हिंदू धर्म) पदेन सदस्य होंगे।
* राम मंदिर विकास और प्रशासन से जुड़े मामलों के चेयरमैन की नियुक्ति ट्रस्टियों का बोर्ड करेगा। लेकिन उनका हिंदू होना जरूरी है।