भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर बाबुल सुप्रियो बोले- ममता सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।;

Update: 2019-06-11 15:55 GMT

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी खुद राज्य में हिंसा भड़का रही हैं और उन्होंने इसके के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस को लगा रखा है। 

उन्होंने आगे कहा कि यह एक चौंकाने वाला खुलासा है कि आरोपी के रोहिंग्याओं के साथ संबंध हैं। इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

आपको बता दें कि भाजपा ने बीते सोमवार को दावा किया था कि हावड़ा जिले में पार्टी के एक समर्थक को 'जय श्री राम' बोलने पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने मार डाला। वहीं पुलिस ने 43 साल के समतुल डोलोई की मौत की पुष्टि की है। समतुल डोलोई का शव अमता थाना क्षेत्र के सरपोता गांव में खेत में मिला था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News