Beating Retreat Ceremony: गणतंत्र दिवस के मौके पर वाघा बॉर्डर में प्रोग्राम, देशभक्ति नारों से गूंज उठा अटारी वाघा बॉर्डर
Beating Retreat Ceremony: आज भारत ने अपना 71वा गणतंत्र दिवस मनाया है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। आज इस मौके पर अटारी वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी हुई जिसमे भरी संख्या में लोग पहुंचे थे।;
Beating Retreat Ceremony 2020: अटारी वाघा बॉर्डर पर 71वे गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान वहां पहुंचे भारतीय लोगों भारत माता की जय के नारे लगाए। अटारी वाघा बॉर्डर पर आज जो माहौल बना वो देखते ही बन रहा था। भारतीय सैनिकों ने भी बहुत गर्मजोशी के साथ बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया, वहीँ दर्शकों ने अपनी तालियों और नारो से खूब हौसलाफजाई की।
#WATCH: Beating retreat ceremony at the Attari-Wagah border on #RepublicDay. pic.twitter.com/a1CwoWqUnC
— ANI (@ANI) January 26, 2020
26 जनवरी प्रोग्राम
आज भारत अपना 71वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजपथ पर 26 जनवरी की परेड हुई, जिसमे भारतीय जल थल और वायु सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। इस मौके पर देश के कई प्रदेशों की झांकी सम्मिलित हुई। वहीँ गणतंत्र दिवस का प्रोग्राम दिल्ली समेत पूरे भारत में बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
Beating retreat ceremony at the Attari-Wagah border on #RepublicDay. pic.twitter.com/gVc6XuGhOr
— ANI (@ANI) January 26, 2020