Bengal Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल जारी, TMC कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल (west Bengal) में इन दिनों पंचायत चुनावों (Panchayat Election) को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। चुनावों से पहले हिंसक झड़पों व हत्या की भी सूचना सामने आ रही हैं। दक्षिण 24 परगना में एक टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।;

Update: 2023-07-02 03:16 GMT

Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल (west Bengal) में इन दिनों पंचायत चुनावों (Panchayat Election) को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से लेकर मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और लेफ्ट-कांग्रेस (Left-Congress) गठबंधन चुनावों के मद्देनजर जमकर पसीना बहा रहे हैं। हालांकि, इलेक्शन से पहले हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक कई राजनीतिक दलों के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी जांन गवां दी है। इसी कड़ी में एक नया मामला सामने आया है। बीते शनिवार देर रात को तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। साथ ही, बता दें कि हिंसा को लेकर राज्यपाल सीवी बोस भी एक्शन में हैं। उन्होंने दिनहाटा में हुई हिंसा को लेकर रात 12.30 बजे अपने ओएसडी से फोन कराया है।

टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल (west Bengal) के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार देर रात तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गोलियों से भून दिया था। वह सड़क के किनारे घायल अवस्था में पाया गया था। उसको आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पहचान जियारूल मोल्ला के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने यह दावा किया है कि इस रक्तरंजित हत्या के पीछे पार्टी का गुटीय झगड़ा है। मामले पर स्थानीय विधायक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमलावर चाहे किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखते हों, उन पर पुलिस को सख्त से सख्त एक्शन लेना चाहिए।

Also Read: Bengal Panchayat Election: चुनाव से पहले Bengal में माहौल गर्म, BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत

राज्य में चुनाव होने वाले हैं

पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव (Panchayat Election) होने वाले हैं। इससे पहले राज्य में हिंसक झड़पो की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। इन चुनावों के नतीजे 11 जुलाई को आने वाले हैं। चुनाव से पहले राज्य में हो रही हिंसा (Violence) को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट, राज्यपाल और सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने भी चिंता जाहिर की है। साथ ही, बंगाल में केंद्रीय बलों की टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं।

Tags:    

Similar News