बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर छापेमारी, बेंगलुरु पुलिस लेकर पहुंची थी सर्च वारंट

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर छापेमारी की जा रही है। बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर ने दोपहर 1 बजे से छापेमारी की शुरुआत की, जो अभी भी जारी है।;

Update: 2020-10-15 09:01 GMT

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर छापेमारी की जा रही है। बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर ने दोपहर 1 बजे से छापेमारी की शुरुआत की, जो अभी भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अल्वा के केस में की जा रही है। 

बेगंलुरु पुलिस का कहना है कि कोर्ट से सर्च वारंट लिया गया है। इसके बाद हमारी क्राइम ब्रांच की टीम बेंगलुरु से मुंबई पहुंची है। जहां विवेक ओबरॉय के जुहू स्थित घर पर छापेमारी की जा रही है। आदित्य अल्वा पर लगे केस के बाद से ही वे फरार चल रहे हैं।

इस बीच हमें जानकारी हासिल हुई है कि आदित्य अल्वा उनके घर में छिपे हुए हैं। जिसके बाद इस सूचना के तहत बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर ने दोपहर 1 बजे छापेमारी की शुरुआत की है। इसके अलावा पुलिस ने आदित्य अल्वा के बेंगलुरु वाले घर की भी तलाशी ली है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आदित्य अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। आदित्य पर आरोप है कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर्स को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का काम किया करते थे। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सैंडलवुड के नाम से जाना जाता है।

बॉलीवुड की तरह साउथ में भी ड्रग्स को लेकर खुलासे हुए थे। इस मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी और संजना गल्रानी को गिरफ्तार किया गया था।


Tags:    

Similar News