भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी और सीएम अशोक गहलोत ने चारा काटा, कांग्रेस पार्टी ने शेयर की तस्वीरें

राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार की शाम दौसा पहुंचे।;

Update: 2022-12-15 16:37 GMT

राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार की शाम दौसा पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम अशोक गहलोत के साथ एक किसान परिवार से मुलाकात की। दोनों नेता किसान के घर पर रुके और हाथ से चलने वाली मशीन से चारा काटा। इसका फोटो कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

राहुल गांधी लालसोट के बडौली गांव में किसान सोहनलाल बैरवा के घर चाय पीने के लिए रुके। जहां राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पशुओं के लिए हरा चारा भी काटा। कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- रंग सुहाने लोक जीवन के...




 



Tags:    

Similar News