Bharat Bandh: पश्चिम बंगाल में सड़कों पर उतरे लेफ्ट कार्यकर्ता- कोलकाता में रेलवे ट्रैक ब्लॉक, हरियाणा में 3 हजार बसों के पहिए थमे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान केंद्र सरकार (Central Government) की उन नीतियों के खिलाफ किया जा रहा है, जिनसे कर्मचारी, किसान और आम जनता प्रभावित हो रही है।;

Update: 2022-03-28 04:08 GMT

Bharat Bandh: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ट्रेड यूनियनों ने सरकारी नीतियों के विरोध में आज और कल (28 और 29 मार्च) राष्ट्रव्यापी हड़ताल और बंद का आह्वान किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान केंद्र सरकार (Central Government) की उन नीतियों के खिलाफ किया जा रहा है, जिनसे कर्मचारी, किसान और आम जनता प्रभावित हो रही है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल और बंद के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) में जादवपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक (Railway track Block) को ब्लॉक कर दिया है। 

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत बंद का असर बैंक, रेलवे-सड़क परिवहन और बिजली जैसी सेवाओं पर पड़ता दिख रहा है। सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने एक बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और क्षेत्रीय संघों ने हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में एक मीटिंग की थी। बैठक में भारत बंद की तैयारियों का जायजा लिया गया था। यूनियन के अनुसार, मोदी सरकार की जनविरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ भारत बंद बुलाया गया है।

देश में कहां कहां दिख रहा बंद का असर, पढ़ें पल पल का अपडेट 

* देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में हड़ताल का असर दिख रहा है। यहां पर हड़ताल की वजह से 3 हजार बसों की रफ्तार थम गई है। बता दें कि हरियाणा में कई मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और निजीकरण के खिलाफ बंद बुलाया गया है। हरियाणा में कर्मचारियों ने बंद का पूरा समर्थन किया है। 

* पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भारत बंद का असर दिखा रहा है। अलग-अलग जगहों पर वामपंथी संगठनों ने बाजार और अन्य सेवाएं भी बंद कर दी हैं। कहा जा रहा है कि बंद का प्रभाव उन इलाकों में खास तौर पर देखने को मिलेगा, जहां वामपंथियों की पकड़ मजबूत है।

* ट्रेड यूनियनों ने सरकारी नीतियों के विरोध में आज और कल राष्ट्रव्यापी हड़ताल तथा बंद का आह्वान किया है। केरल के तिरुवनंतपुरम सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां पर बस ऑटो कुछ नहीं चल रहे हैं। यहां पर एक व्यक्ति ने बताया कि हड़ताल और बंद के आह्वान से मुझे अपने ऑफिस जाने में दिक्कत हो रही है।

Tags:    

Similar News