चेन्नई से पुणे जा रही ट्रेन का खाना खाकर 40 यात्रियों को हुई Food Poisoning, मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

चेन्नई से पुणे जा रही भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav train) में यात्रा कर रहे 40 यात्री फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गए हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;

Update: 2023-11-29 08:15 GMT

Bharat Gaurav train food poisoning: चेन्नई से पुणे जा रही भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav train) में यात्रा कर रहे 40 यात्री फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) से पीड़ित हो गए हैं। खबरों की मानें तो सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कहा जा रहा है कि खाना खाने के बाद अचानक यात्री बीमार पड़ गए। जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं रेल मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक प्राइवेट कंपनी इस सेवा का संचालन कर रही है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। जिसके लिए जांच के आदेश दे दिए है। फिलहाल, फूड पॉइजनिंग के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच के लिए खाने के सैंपल लिए जा रहे हैं। मामले की जांच चल रही है। अपडेट के लिए जुडे रहे। 





ये भी पढ़ें- Uttarakhand Tunnel Rescue: CM पुष्कर सिंह धामी ने की 41 मजदूरों से मुलाकात

Tags:    

Similar News