भारत रत्न के बारे में पूरी जानकारी, जानिए अबतक किन-किन को मिला

8 अगस्त को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी (Former President Pranab Mukherjee) के साथ सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख और महान गायक भूपेन हजारिका को मरणोपरांत भारत रत्न (Bharat Ratna) दिया जाएगा। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को राष्ट्रपति के जरिए दिया जाएगा। भारत रत्न से जुड़ी सारी जानकारी और अब तक भारत रत्न सम्मान से सम्मानित लोगों के बारे में जानिए...;

Update: 2019-08-08 09:41 GMT

8 अगस्त को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी (Former President Pranab Mukherjee) के साथ सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख और महान गायक भूपेन हजारिका को मरणोपरांत भारत रत्न (Bharat Ratna) दिया जाएगा। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को राष्ट्रपति के जरिए दिया जाएगा। 2 जनवरी 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा शुरू किए गए इस पुरस्कार को कला, साहित्य, विज्ञान, खेल और सार्वजनिक सेवा में उपलब्धियां प्राप्त लोगों को दिया जाता है।

देश में अब तक 45 लोगों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। इस पुरस्कार को लेकर परिवर्तन भी हुए। जब इस सम्मान की शुरुआत हुई तो किसी को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था पर अगले ही साल यानी 1955 में इसे मरणोपरांत भी दिया जाने लगा। अबतक 11 लोगों को मरणोपरांत ये सम्मान दिया जा चुका है। एक साल में तीन से ज्यादा लोगों को यह पुरस्कार नहीं दिया जा सकता है।


भारत रत्न का सम्मान देश के राष्ट्रपति (President) के द्वारा दिया जाता है पर यह पुरस्कार किसे देना है इसकी सिफारिश देश के प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। 2011 तक खेलों की दुनिया में उपलब्धियां हासिल किए लोगों को यह पुरस्कार नहीं दिया जाता था पर बाद में कला, साहित्य, विज्ञान के साथ खेल को भी इस कड़ी में जोड़ा गया और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Cricketer Sachin Tendulkar) को यह सम्मान दिया गया।

इस सम्मान के अन्तर्गत मिलने वाले पदक का डिजाइन भी समय के साथ बदल गया। पहले 35 मिमी गोलाकार स्वर्ण मेडल था। उसमें सूर्य बना रहता था ऊपर हिन्दी में भारत रत्न और नीचे पुष्पहार था दूसरे पीछे वाले हिस्से पर राष्ट्रीय चिन्ह और ध्येय वाक्य लिखा होता था। पर अब इसे पूरी तरह से बदल दिया गया है। अब तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता हुआ सूर्य बना दिया गया है। नीचे वाले हिस्से में चांदी से भारत रत्न लिखा होता है।


भारत रत्न योग्यता आधारित पुरस्कार है, देश का यह सर्वोच्च सम्मान विजेताओं की जाति, लिंग, पद या व्यवसाय जैसे किसी भी भेदभाव के बिना दिया जाता है। 1954 में जब इस पुरस्कार की शुरुआत हुई तो सबसे पहले ये सम्मान स्वतंत्र भारत के दूसरे गवर्नर जनरल व पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन और भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सी.वी रमन को दिया गया था।

आइए जानते हैं कि अबतक किसे ये सम्मान मिल चुका है।

क्रमांक भारत रत्न विजेतावर्ष
1.सी. राजगोपालाचारी1954
2.सर्वपल्ली राधाकृष्णन1954
3.सी.वी. रमन1954
4.भगवान दास 1955
5.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया 1955
6.जवाहर लाल नेहरू1955
7.गोविंद बल्लभ पंत1957
8.धोंडो केशव कर्वे1958
9.बिधान चंद्र रॉय1961


क्रमांक 

भारत रत्न विजेता

वर्ष

10.

पुरुषोत्तम दास टंडन

1961
11.

राजेंद्र प्रसाद

1962
12.

जाकिर हुसैन

1963
13.

पांडुरंग वमन काने

1963
14.

लाल बहादुर शास्त्री

1966
15.

इंदिरा गांधी

1971
16.

वीवी गिरि

1975
17.

के कामराज

1976
18.

मदर टेरेसा

1980


क्रमांक

भारत रत्न विजेता

वर्ष

19

आचार्य विनोबा भावे

1983

20

खान अब्दुल गफ्फार खान

1987

21

एमजी रामचंद्रा

1988

22

बी आर अंबेडकर

1990

23

नेल्सन मंडेला

1990

24

राजीव गांधी

1991

25

वल्लभ भाई पटेल

1991

26

मोरारजी देसाई

1991

27

मौलाना अबुल कलाम अजाद

1992


क्रमांक

भारत रत्न विजेता

वर्ष
28

जे आर डी टाटा

1992

29

सत्यजीत रे 

1992

30

गुलजारी लाल नंदा

1997

31

अरुणा असफ अली

1997

32

ए पी जे अब्दुल कलाम

1997

33

एम एस सुब्बूलक्ष्मी

1998

34

चिदंबरम सुब्रमण्यम

1998

35

जयप्रकाश नारायण

1999

36

अमर्त्य सेन

1999


क्रमांक भारत रत्न विजेतावर्ष
37

गोपीनाथ बोरदोलोई

1999

38

पंडित रविशंकर

1999

39

लता मंगेशकर

2001

40

उस्ताद बिस्मिल्ला खां

2001

41

भीमसेन जोशी

2009

42

सीएनआर राव

2014

43

सचिन तेंदुलकर

2014

44

मदन मोहन मालवीय

2015

45

अटल बिहारी वाजपेयी

2015


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News