Manmohan Singh Corona Positive: दोनों खुराक लेने के बाद भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, एम्स में इलाज के लिए भर्ती
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है।;
Manmohan Singh Corona Positive: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। 88 साल के मनमोहन सिंह को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बाद भी वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एम्स में भर्ती होने के बाद मनमोहन सिंह को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। जहां उनका ईलाज किया जा रहा है।
मनमोहन सिंह के संक्रमित होने के बाद कमलनाथ और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
जानकारी के लिए बता दें कि देश ही नहीं दिल्ली में भी कोरोना के ग्राफ में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बीते रविवार को कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में 25,462 मामले सामने आए और 161 मरीजों की मौत हो गई।