बड़ी खबर: Apna Dal की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कोरोना पॉजिटिव
लखनऊ में अपना दल की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनके पति आशीष पटेल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।;
उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। लखनऊ में अपना दल की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनके पति आशीष पटेल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना दल इस बार बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने जा रहा और सीट शेयरिंग को लेकर अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के सामने कई शर्तें भी रख दी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश सैंपल रिपोर्ट के बाद 3121 नए संक्रमित मिले हैं। अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब एक्टिव केस भी बढ़कर 8224 पहुंच गए हैं। गुरुवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3121 मिले। नए केस मिले हैं। बीते बुधवार को 2023 और मंगलवार को 992 मामले सामने आए थे। रिकवरी रेट भी 98.2 प्रतिशत हो गया है। जबकि पॉजिटिवटी रेट 1.83 फीसदी पहुंच गया है।