Big News: किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी बनाने जा रहे हैं राजनीतिक दल!, जानें इनके बारे में

तीनों कृषि कानून वापस (3 Farms Law Reaped) लिए जाने के बाद अब किसान राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।;

Update: 2021-12-17 10:15 GMT

तीनों कृषि कानून वापस (3 Farms Law Reaped) लिए जाने के बाद अब किसान राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस सम्मेलन में चढूनी किसी राजनीतिक दल का ऐलान कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि कानून वापस लेने के करीब एक साल बाद चढूनी अपने गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। चढूनी ने सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेजों के जमाने से ही काले कानून बनते आए हैं। आज की सरकारें भी उसी रास्ते पर चल रही हैं और बिना सोचे समझे किसानों, मजदूरों और लोगों पर बेबुनियाद कानून थोप रही है। ऐसे में नियमों को बदलना होगा और ऐसे में लोगों को राजनीति में आना होगा। 

जानें कौन हैं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी

जैसे ही केंद्र की मोदी सरकार ने तीन कृषि कानूनों को लागू किया तो हरियाणा से किसानों का जत्था ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। जब तक सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो किसानों ने वापसी नहीं की और दिल्ली की सीमांओं पर डटे रहे। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के नेता गुरुनाम सिंह चढूनी ने किसान आंदोलन के लिए आव्हान किया और दिल्ली आ गए। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष हैं और हरियाणा के कुरूक्षेत्र के रहने वाले हैं। जिनकी उम्र 60 साल की है। पत्नी का नाम बलबिंदर सिंह कौर है और पेशे से किसान और राजनेता भी हैं।

Tags:    

Similar News