Goa Assembly Elections 2022 : प्रियंका गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, गंभीर नहीं होने का लगाया आरोप

गोवा में अगली साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। इसके मद्देनजर गोवा (Goa) में राजनीतिक दलों (political parties) द्वारा प्रचार प्रसार शुरू हो गया है।;

Update: 2021-12-10 10:16 GMT

गोवा में अगली साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। इसके मद्देनजर गोवा (Goa) में राजनीतिक दलों (political parties) द्वारा प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। 2022 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में गोवा भी शामिल है। गोवा में राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस (Congress) ने चुनावी शंखनाद भी कर दिया है, लेकिन उससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

शुक्रवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के दौरे से ठीक पहले पोरवोरिम विधानसभा सीट के कई नेताओं ने इस्तीफा (Resignation) दे दिया है. नेताओं का कहना है कि कांग्रेस राज्य में चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर नहीं है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुपेश नयत ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी राज्य में चुनाव को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। अभी तक उन्होंने अपनी कोई तैयारी भी शुरू नहीं की है।

वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कुछ ही देर में गोवा की राजधानी पणजी पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी अपनी निर्धारित यात्रा के अनुसार, असोलन में शहीद स्मारक (Martyrs Memoria) पर फूल अर्पित कर एक सभा को संबोधित करेंगी।

इसके बाद प्रियंका गांधी एक्वाम के कोस्टा मैदान में एक महिला सम्मेलन 'प्रियदर्शिनी' को भी संबोधित करेंगी। इसके अलावा वह प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगी। बता दें कि बीते दिनों शिवसेना (Shiv Sena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने नई दिल्ली में प्रियंका के साथ एक घंटे तक मुलाकात की थी और बाद में गोवा में पार्टियों के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन के संकेत दिए थे।

Tags:    

Similar News