Flood: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बाढ़ के पीछे की बताई वजह, जानें क्या है हथिया नक्षत्र, बिहार-यूपी में हालात खराब

बिहार (Bihar) और सीमावर्ती उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जिलों में तेज बारिश के बाद बाढ़ (Flood) जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जहां पटना (Patna) के जक्कनपुर थाने में बुरी तरह पानी भर गया है, वहीं दूसरी तरफ बलिया जेल (Ballia Jail) में पानी भर जाने के कारण कैदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Central Minister Ashwini Choubey) का कहना है कि भारी बारिश के लिए हथिया नक्षत्र जिम्मेदार है।;

Update: 2019-09-30 10:59 GMT

बिहार (Bihar) में बारिश की वजह से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। एनडीआरएफ बचाव अभियान में जुटी हुई है। बाढ़ जैसे हालात के बीच पटना (Patna) समेत 15 जिलों में रेड अलर्ट घोषित है और लगभग 30 लोगों की मौत की पुष्टि आपदा प्रबंधन विभाग ने की है। बाढ़ से बिगड़ी हालातों को संभालने के लिए बिहार सरकार (Bihar Government) ने केंद्र सरकार (Central Government) से भी मदद मांगी है। बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए इमरजेंसी मीटिंग (Emergency Meeting) बुलाई है।

बिहार सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के जिलों का भी बुरा हाल हो गया है। उत्तर प्रदेश के बलिया में जेल के कैदखानों में भी भारी बारिश के कारण पानी भर गया है। जिस वजह से वहां से कैदियों को प्रशासन दूसरी जेल में भेज रहा है। अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बाताय है कि लगभग 500 कैदियों को आज़मगण जेल में भेजा जा रहा है। बचे हुए कैदियों को अंबेडकर नगर जेल में भेजा जाएगा। बिहार के पटना में स्थित जक्कनपुर पुलिस स्टेशन में भी बुरी तरह पानी घुसा चुका है।



 केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इस बारिश और तबाही का कारण हथिया नक्षत्र बताया है। उनका कहना है कि, बिहार में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। अश्विन माह के अंतिम सप्ताह में लगातार बारिश होती है। जिस हथिया नक्षत्र कहते हैं।

उन्होंने कहा कि हथिया नक्षत्र की बारिश बड़ी गंभीर हो जाती है। बारिश ने प्राकृतिक आपदा का रूप ले लिेया है। सरकार इससे पूरी तरह निपटने के लिेए तैयार है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News