हरियाणा: कल चंडीगढ़ में होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, अनिल जैन ने किया सरकार बनाने का दावा

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रदेश चुनाव प्रभारी अनिल जैन ने दावा किया है कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार ही बनेगी। कल सुबह चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक भी होगी।;

Update: 2019-10-25 09:06 GMT

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रदेश चुनाव प्रभारी अनिल जैन ने दावा किया है कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार ही बनेगी। कल सुबह चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक भी होगी।

एएनआई के मुताबिक, अनिल जैन ने बताया कि चंडीगढ़ में कल सुबह शनिवार को 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में ऑब्जर्वर के रूप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और महासचिव अरुण सिंह मौजूद होंगे। 

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में ही विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। उसके बाद हम हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कहेंगे। इस बार के चुनाव में भाजपा नंबर एक की पार्टी बनकर सामने आई है। लेकिन स्पष्ट बहुमत से सिर्फ 5 सीटें पीछे रह गई। भाजपा के प्रदेश में 41 सीटें मिली हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News