अमित शाह के नेतृत्व में होंगे विधानसभा चुनाव, आज शाम भाजपा की महासचिवों के साथ अहम बैठक
भारतीय जनता पार्टी 4 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुट गई है। खबर है कि इस बार दिल्ली, झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा में पार्टी अमित शाह के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।;
भारतीय जनता पार्टी 4 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुट गई है। खबर है कि इस बार दिल्ली, झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा में पार्टी अमित शाह के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।
एएनआई के मुताबिक, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम पार्टी मुख्यालय में महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम की भी समीक्षा की जाएगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और संगठन के महासचिव बी एल संतोष ने कार्यशाला में भाग लिया।
चुनाव के लिए पार्टी ने राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में चुनाव समिति का गठन किया है। यह अमित शाह के नेतृत्व में आखिरी चुनाव हो सकता है। क्योंकि इन चुनावों के बाद भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। अभी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं।
चुनाव प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू होगी, जहां पार्टी बूथ अध्यक्ष और बी का चुनाव करेगी। इस साल झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव होने वाले हैं जबकि दिल्ली के चुनाव अगले साल जनवरी में होने हैं। जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव इस साल होने वाले थे, लेकिन राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के आधार पर चुनाव आयोग द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App