हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव : पार्टी मुख्यालय में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पीएम मोदी भी मौजूद

हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक इस समय दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में चल रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल व प्रदेश के पार्टी प्रमुख सुभाष बराला मौजूद हैं।;

Update: 2019-09-29 12:04 GMT

हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक इस समय दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में चल रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल व प्रदेश के पार्टी प्रमुख सुभाष बराला मौजूद हैं। 

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे पर अहम फैसला होगा और उसके बाद वहां भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। 

पार्टी ने प्रत्याशियों के ऐलान से पहले ही घोषणा कर दी थी कि इस बार सांसद-विधायकों के परिजनों को टिकट नहीं दिया जाएगा। इससे कई नेताओं के मंसूबे पर पानी फिर गया। पार्टी के इस फैसले पर विपक्ष ने चुटकी लेते हुए उचाना की मौजूदा विधायक प्रेमलता का जिक्र किया। जिनके पति राज्यसभा सांसद व बेटे हिसार सीट से सांसद हैं।

भाजपा ने रविवार सुबह देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए 32 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर है। इसमें उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के अलावा बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, सिक्किम, मेघालय व तेलंगाना में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News