जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, वीडियो शेयर कर लिखा- क्या जादू हो रहा है, अब आपका पाखंड नही चलेगा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने ट्विटर अकाउंट से राहुल गांधी की पुराना वीडियो पोस्ट किया है। जेपी नड्डा ने साथ ही कैप्शन में लिखा, ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी?;
केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लाये गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 32वें दिन भी जारी है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के रद्द किये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि कानूनों को लेकर किसानों और केंद्र सरकार में अभी रार चल रही है। वहीं, कृषि कानूनों को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी का पुराना वीडियो शेयर कर उनपर तंज कसा है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने ट्विटर अकाउंट से राहुल गांधी की पुराना वीडियो पोस्ट किया है। जेपी नड्डा ने साथ ही कैप्शन में लिखा, ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी? पहले आप जिस चीज़ की वकालत कर रहे थे, अब उसका ही विरोध कर रहे है। देश हित, किसान हित से आपका कुछ लेना-देना नही है। आपको सिर्फ़ राजनीति करनी है। लेकिन आपका दुर्भाग्य है कि अब आपका पाखंड नही चलेगा। देश की जनता और किसान आपका दोहरा चरित्र जान चुके है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 32वां दिन है। सरकार के बातचीत के प्रस्ताव पर किसानों ने सहमति जताई है। बातचीत के लिए 29 दिसंबर का दिन तय किया गया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेर रहे हैं।