BJP Foundation Day : 40 साल की पार्टी में 11 अध्यक्षों का सफर, जानिए कौन कितने वर्षों तक रहा काबिज
BJP Foundation Day : वर्तमान में बीजेपी अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा बने हुए हैं, इसी वर्ष 20 जनवरी को जेपी नड्डा ने 11वें बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली। जेपी नड्डा से पहले वर्तमान में गृहमंत्री अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। आइए जानते हैं कि अब तक बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कौन कितने वर्षों तक बना रहा।;
BJP 40th Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था, आज पार्टी को 40 साल पूरे हो गए हैं। हालांकि भारत में कोरोना वायरस (Covid 19 In India) के प्रकोप के बीच पार्टी कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर सकती, लेकिन इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कार्यकर्ताओं को वीडियो संदेश के साथ संबोधित किया। आज बीजेपी केंद्र (Center Government Of India) में काबिज है, और देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। बीजेपी ने लगातार दो आम चुनावों में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress Party) को बड़े अंतर से मात दी, और नरेंद्र मोदी पहले गैर कांग्रेसी बने जो पूर्ण कार्यकाल के बाद लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे।
आज बेशक बीजेपी के लिए सबकुछ सही हो, लेकिन क्या आपको पता है कि जब बीजेपी पहली बार आम चुनाव (Loksabha chunav 1984) में मैदान पर उतरी थी, तो पार्टी ने मात्र 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी के पहले अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee), लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) आदि बड़े नेताओं का सहयोग रहा है। चलिए जानते हैं कि अब तक बीजेपी के अध्यक्ष पद (BJP Presidents List) पर कौन कितने वर्षों तक बना रहा।
अटल बिहारी बने बीजेपी के पहले अध्यक्ष (Atal Bihari Vajpayee First Bjp President)
पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन चुनिंदा नेताओं में से थे, जिनको पार्टी ही नहीं बल्कि दूसरी पार्टी के नेता भी सम्मान देते थे। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के गठन के साथ ही पहले अध्यक्ष चुने गए थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने पार्टी में नया जोश भरा, और पार्टी को सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ाया। अटल बिहारी वाजपेयी 6 साल तक अध्यक्ष पद पर बने, और 1986 में इस कुर्सी पर लाल कृष्ण आडवाणी काबिज हुए। लाल कृष्ण आडवाणी तीन बार इस पद के लिए चुने गए। इनके बाद मनोहर मुरली जोशी, वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह जैसे कद्दावर नेता इस कुर्सी पर बैठे।
वर्तमान में बीजेपी अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा बने हुए हैं, इसी वर्ष 20 जनवरी को जेपी नड्डा ने 11वें बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली। जेपी नड्डा से पहले वर्तमान में गृहमंत्री अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। आइए जानते हैं कि अब तक बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कौन कितने वर्षों तक बना रहा।
बीजेपी अध्यक्ष लिस्ट (BJP President List)
1 - अटल बिहारी बाजपेयी (Atal Bihar Vajpayee 1980-1986)
2- लालकृष्ण अडवाणी (Lk Advani 1986-1991)
3 - मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi 1991-1993)
2 - लालकृष्ण अडवाणी (Lk Advani 1993-1998)
4 - कुशाभाऊ ठाकरे (Kushabhau Thakre 1998-2000)
5 - बंगारू लक्ष्मण (Bangaru Laxman 2000-2001)
6 - जन कृष्णमूर्ति (Jana Krishnamurthi 2001-2002)
7- वेंकैया नायडू (Venkaish Naidu 2002-2004)
2 - लालकृष्ण अडवाणी (Lk Advani 2004-2005)
8 - राजनाथ सिंह (Rajnath Singh 2005-2009)
9 - नितिन गडकरी (Nitin Gadkari 2009-2013)
8 - राजनाथ सिंह (Rajnath Singh 2013-2014)
10 - अमित शाह (Amit Shah 2014-2020)
11 - जेपी नड्डा (Jagat Prakash Nadda 2020-Present)