मुरली मनोहर जोशी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, इस विषय पर की जांच की मांग
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को पत्र लिखकर उनके नाम पर सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी पत्र की जांच की मांग की है।;
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को पत्र लिखकर उनके नाम पर सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी पत्र की जांच की मांग की है।
Senior BJP leader Murli Manohar Joshi writes to Chief Election Commissioner Sunil Arora seeking investigation into the fake letter circulating on social media in his(MM Joshi) name pic.twitter.com/4Oe3RBmkjq
— ANI (@ANI) April 15, 2019
रविवार को समाचार एएनआई का लोगो लगी हुई एक चिट्ठी वायरल हुई थी। उसमें ये कहा गया था कि आडवाणी और जोशी को पार्टी के लोगों ने अपमानित करके बाहर निकाल दिया था। वायरल हुई इस चिट्ठी पर पार्टी ने कहा कि ये पूरी तरह से फेक है। एएनआई का लोगो होने के कारण लोगों ने इस चिट्ठी को सच मान लिया था। पर एएनआई ने भी इसे फेक बता दिया।
हालांकि, शनिवार को सामने आई चिट्ठी में कई जगह की गई त्रुटियों के कारण कुछ लोगों के मन में संदेह भी हुआ और जोशी के तरफ से इस चिट्ठी के फेक होने की पुष्टि किए जाने के बाद स्थिति आखिरकार साफ हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App