त्रिपुरा में बोले राम माधव- पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत बनेगा विश्व गुरू

बीजेपी नेता राम माधव ने त्रिपुरा में बोलते हुए कहा कि राष्ट्रवाद मतलब बीजेपी और बीजेपी राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा कि BJP के डीएनए में नेशनलिज्म है और 2047 तक भारत विश्व गुरु होगा। इसके अलावा उन्होंने 2022 में फिर से मोदी की जीत का दावा किया।;

Update: 2019-06-08 03:17 GMT

बीजेपी नेता राम माधव ने त्रिपुरा में बोलते हुए कहा कि राष्ट्रवाद मतलब बीजेपी और बीजेपी राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा कि BJP के डीएनए में नेशनलिज्म है और 2047 तक भारत विश्व गुरु होगा। इसके अलावा उन्होंने 2022 में फिर से मोदी की जीत का दावा किया।भाजपा के महासचिव राम माधव ने अपनी पार्टी को राष्ट्रवाद का पर्याय है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि 2047 में जब देश स्वतंत्रता की शताब्दी वर्षगांठ मना रहा होगा तब भारत विश्व गुरू बनकर सामने आएगा। 

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्टवाद भाजपा के डीएनए में है इसी से भाजपा की पहचान है। चाहे चुनाव हो या न हो लेकिन भाजपा का मतलब ही राष्ट्रवाद है। माधव ने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में एक नए भारत का निर्माण होगा, जिसमें सभी का विकास होगा। सभी के सिर पर छत होगा, सभी के पास रोजगार होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू फिर से बनेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News