बड़ी खबर: चंडीगढ़ में बड़ा उलटफेर, बीजेपी नेता बनीं मेयर, AAP कर रही विरोध

चंडीगढ़ चुनाव (Chandigarh Election) के दौरान एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मेयर पद पर कब्जा कर लिया है।;

Update: 2022-01-08 08:28 GMT

चंडीगढ़ चुनाव (Chandigarh Election) के दौरान एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मेयर पद पर कब्जा कर लिया है। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की थी। लेकिन इसके बावजूद बीजेपी महिला नेता को चंडीगढ़ का मेयर बनाया गया है। इसका विरोध आप पार्टी कर रही है। बीजेपी की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की मेयर (Sarabjit Kaur Mayor of Chandigarh) बन गई हैं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ के मेयर पद के लिए बीजेपी की सरबजीत कौर को विजेता घोषित किया गया है। आम आदमी पार्टी का एक वोट अमान्य होने के कारण रद्द कर दिया गया है। जिसकी वजह से बीजेपी ने पद पर कब्जा जमा लिया।

जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों उम्मीदवारों को 14-14 वोट मिले थे। आप पार्टी की तरफ से एक अमान्य वोट होने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया। आप पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हो रहा है। आप पार्टी लगातार हंगामा कर रही है।

निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 14 सीटें, बीजेपी ने 13 सीटें, कांग्रेस ने 8 सीटें और अकाली दल ने 1 सीट पर जीत हासिल की थी। इस वक्त कांग्रेस के सिर्फ 7 पार्षद रह गए हैं। ऐसे में कांग्रेस और अकालियों ने मेयर के चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। जिसके चलते चुनाव में आप और बीजेपी ही रह गई। 

Tags:    

Similar News