Karnataka: BJP ने कर्नाटक में R Ashok को बनाया नेता प्रतिपक्ष, रेस में कई दिग्गज थे शामिल

Karnataka News: बीजेपी ने आर अशोक (R Ashok) को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुना है। उनके नाम पर मुहर लगते ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है।;

Update: 2023-11-17 16:25 GMT

Karnataka Leader Of Opposition: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज शुक्रवार को आर अशोक (R Ashok) को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुना है। वे पद्मनाभ नगर विधानसभा क्षेत्र से सात बार से विधायक हैं। यह फैसला आज बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद आया है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक आर अशोक कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा पार्टी, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, महासचिव संतोष और हमारे सभी विधायकों ने आज मुझे कर्नाटक विधानसभा के विपक्ष के नेता रूप में चुना है, इसके लिए मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं। आर अशोक ने कहा कि भाजपा आलाकमान ने हमें लोकसभा चुनाव में सभी 28 संसदीय क्षेत्रों में जीत हासिल करने का काम सौंपा है।

पूर्व सीएम बोम्मई ने जताई खुशी

आर अशोक को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किए जाने पर बीजेपी नेता और पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने मीडिया बातचीत में कहा कि यह सर्वसम्मत चयन था। वह एक वरिष्ठ नेता हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं बहुत खुश हूं। बता दें कि इस पद के दावेदारों के रूप में सुनील कुमार, अश्वथ नारायण और अरागा ज्ञानेंद्र के नाम चर्चा में थे। लेकिन बैठक में आर अशोक के नाम पर मुहर लगी। बता दें कि राज्य में चुनाव होने के कई महीनों बाद विपक्ष के नेता की नियुक्ति में देरी को लेकर भाजपा को सत्तारूढ़ कांग्रेस की आलोचना का सामना करना पड़ा।

आर अशोक ने कांग्रेस पर साधा निशाना  

आर अशोक ने इस बीच कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले कुछ समय में गरीबों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी में 6 महीने से उनमें अंदरूनी कलह चल रही है, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सीएम पद को लेकर लड़ रहे हैं। बता दें कि भाजपा कर्नाटक में प्रमुख विपक्षी दल है। मई में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने 66 सीटों पर जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें:- Telangana Election 2023: कांग्रेस के घोषणापत्र पर BJP और BRS ने कसा तंज, कहा- झूठी गारंटी देख लोग हंस रहे...

Tags:    

Similar News