पश्चिम बंगाल: फंदे पर लटका मिला भाजपा विधायक का शव, बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया हत्या का आरोप
भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय पहले माकपा (सीपीएम) की टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।;
पश्चिम बंगाल में आज सुबह हेमताबाद से भजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय का शव सड़क किनारे एक दुकान के बाहर फंदे पर लटकता मिला है। भाजपा ने उनकी हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय पहले माकपा (सीपीएम) की टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।
निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य !!!
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) July 13, 2020
ममता बैनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा। CPM छोड़ भाजपा में आये हेमताबाद के विधायक श्री देबेंद्र नाथ रॉय की हत्या कर दी गई। उनका शव फांसी पर लटका मिला।
क्या इनका गुनाह सिर्फ भाजपा में आना था ?... pic.twitter.com/kdRoalHxbJ
भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की हत्या के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा है। कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर एकाउंट से वीडियो ट्वीट कर लिखा 'निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य!!! ममता बनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा। CPM छोड़ भाजपा में आये हेमताबाद के विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की हत्या कर दी गई। उनका शव फांसी पर लटका मिला। क्या इनका गुनाह सिर्फ भाजपा में आना था ?
लोकतंत्र को कैसे कुचला जाता है पश्चिम बंगाल की ममता सरकार इसका जीवंत उदाहरण है। राजनीतिक मतभेदों को हिंसक तरीके से दबाया जा रहा है। लेकिन, लोकतंत्र का ये मख़ौल ज्यादा दिन का नहीं है! आखिर ममता राज का फैसला तो जनता ही करेगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के बीच विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं।