महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, सरकार बनाने के लिए शिवसेना से मिलाएंगे हाथ

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बीजेपी और शिवसेना एक साथ आ सकती है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दी है। बता दें कि उनके इस दावे ने महाराष्ट्र में सियासी हलचल मचा दी है।;

Update: 2020-07-28 12:00 GMT

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बीजेपी और शिवसेना एक साथ आ सकती है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दी है। बता दें कि उनके इस दावे ने महाराष्ट्र में सियासी हलचल मचा दी है।

सरकार बनाने के लिए मिलाएंगे हाथ

महाराष्ट्र में हुए सियासी हलचल में बीजेपी को जोर का झटका लगा था। लेकिन अगले चुनाव में बीजेपी कोई भी गलती करने को तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि पिछले चुनाव की गलतियों से सीख लेकर बीजेपी इस बार उद्धव ठाकरे के साथ हाथ मिलाने को तैयार है।

इसी क्रम में चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि शिवसेना से हम हाथ मिला सकते हैं, लेकिन यह कदम केवल सरकार बनाने के लिए उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव तो बीजेपी अकेले ही लड़ेगी। इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है। यह गठबंधन केवल सरकार बनाने के लिए किया जाएगा।

जेपी नड्डा ने दिए थे निर्देश

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि महाराष्ट्र के चुनाव में पार्टी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी तरह की उलझनों को जल्द से जल्द दूर कर लिया जाए।

Tags:    

Similar News