Delhi Liquor Policy: संजय सिंह को कुछ देर में किया जाएगा अदालत में पेश, संबित पात्रा बोले- उनका बचना मुश्किल
Delhi Liquor Policy Case: बीते दिनों ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने मनी लॉनड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से राजनीतिक सियासत गरमा गई है। इस बीच बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आप सांसद संजय सिंह पर बड़ा आरोप लगा दिया है। पात्रा ने कहा कि ईडी ने आरोप पत्र में संजय सिंह का नाम गलती से नहीं जानबूझ कर डाला था। पढ़िए पूरी खबर...;
Delhi Liquor Policy Case: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की रात ईडी की कस्टडी में गुजरी है। संजय सिंह जहां जमानत पाने का प्रयास करेंगे, वहीं ईडी चाहती है कि संजय सिंह की कस्टडी ली जाए। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में ईडी के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि संजय सिंह मनी लॉड्रिंग मामले में पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहे हैं, लिहाजा उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह के गिरफ्तारी के बाद विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की जमकर आलोचना की। वहीं, बीजेपी ने भी आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इसी कड़ी में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर बड़ा बयान दिया है।
दिनेश अरोड़ा ने कई बातों का खुलासा किया: पात्रा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा 2022 में दिल्ली शराब घोटाले में CBI ने केस दर्ज किया था। इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की गई थी, इसलिए ED ने भी केस दर्ज़ किया था, जिसमें मनीष सिसोदिया और मामले से जुड़े कुछ अधिकारी, कुछ कारोबारी जेल में गए। पात्रा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में से एक का नाम दिनेश अरोड़ा है, जिसने कहा कि वे सरकारी गवाह बनेंगे। पात्रा ने कहा कि दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बनकर कई बड़ी बातों का खुलासा किया। अरोड़ा ने बताया कि 2020 में संजय सिंह की उनसे मुलाकात हुई थी।
ED ने संजय सिंह का नाम 4 जगहों पर डाला था: पात्रा
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि संजय सिंह ने संजय अरोड़ा से पैसे की मांग की थी। उन्होंने कहा की कई राज्यों के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उन्हें मोटा पैसा इकट्ठा करना है। इसके बाद संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया से भी मिलवाया। पात्रा ने कहा कि दिनेश अरोड़ा इस बात को खुद स्वीकार किया कि मोटा पैसा इकट्ठा करने के बदले उत्पाद शुल्क विभाग में उनका कुछ मामला फंसा हुआ था जिसमें उनकी मदद की गई। पात्रा ने आगे कहा ED ने आरोप पत्र में संजय सिंह का नाम दर्ज़ किया था। उस दौरान संजय सिंह ने कहा कि उनका नाम गलती से आरोप पत्र में था, लेकिन वास्तव में ED ने संजय सिंह का नाम 4 जगहों पर डाला था, जिसमें से 3 जगह सही था एक जगह ED से टाइपो में गलती हुई थी।
आतिशी ने किया पलटवार
इस बीच दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भी बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। आतिशी ने कहा मैं BJP, उनके प्रवक्ता और उनकी एजेंसियों को चुनौती देती हूं कि कोई भी प्रमाण रखें और बताएं एक रुपया भी जो संजय सिंह के घर से मिला हो, जिसके आधार पर आप सांसद को ईडी ने गिरफ्तार किया। आतिशी ने आगे कहा कि वे बताएं कि जांच एजेंसी को संजय सिंह के घर से कितने सोने के बिस्किट, कितनी नकदी मिली?
ये भी पढ़ें:- Delhi Liquor Scam: संजय सिंह की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी आज, AAP करेगी BJP मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन