बंगाल हिंसा: पश्चिम बंगाल: भाजपा ने बुलाया बंद, जगह जगह मनाया जा रहा 'काला दिवस'
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों हर हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसे में ममता सरकार के खिलाफ आज पार्टी ने काला दिवस मनाने का ऐलान किया है।;
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों हर हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसे में ममता सरकार के खिलाफ आज पार्टी ने काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। वहीं राज्य में हत्या के विरोध में 12 घंटे का बंद बुलाया गया है।
West Bengal: BJP has called a 12-hour 'bandh' in the state over the alleged killings of party workers; #visuals from North 24 Parganas. pic.twitter.com/8Udb8EYxBf
— ANI (@ANI) June 10, 2019
मीडिया रिपोर्ट, पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। विवाद तब हुआ जब कार्यकर्ताओं ने पार्टी समर्थकों के सवों को कोलकाता ले जाने से रोका गया। जिसके बाद दोनों के बीच भिड़ंत हो गई।
जिसके खिलाफ भाजपा ने आज राज्य में काला दिवस मनाने की घोषणा की है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने बशीरहाट उप-मंडल में 12 घंटे की हड़ताल और 12 जून को लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय के खिलाफ एक रैली मार्च निकालने का ऐलान भी किया है।
बता दें कि बीते शनिवार को 24 परगना जिले के संदेशखली इलाके में भाजपा और टीएमसी के बीच झड़प हो गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। इतना ही नहीं पार्टी के झंडे को भी हटा दिया गया।
वही पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिसमें दो भाजपा और एक टीएमसी से है। दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने अपने अपने समर्थकों को खोने का दावा किया है।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दो पार्टी कार्यकर्ताओं के शवों को अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता ले जाने का फैसला किया। लेकिन पुलिस ने उनको जाने से रोका जिसके चलते यह विवाद खड़ा हुआ। इस मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App