BJP मणिपुर में सभी 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने दो प्रत्याशियों को छोड़कर बाकी सभी को फिर से टिकट दिया है। इनमें चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, तीन रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी, तीन महिलाओं और युवाओं को उम्मीदवार बनाया है।;

Update: 2022-01-30 09:36 GMT

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Election 2022) के लिए सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवरों के नामों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर (Manipur) के मौजूदा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) को हेंगांग विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने दो प्रत्याशियों को छोड़कर बाकी सभी को फिर से टिकट दिया है। इनमें चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, तीन रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी, तीन महिलाओं और युवाओं को उम्मीदवार बनाया है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और 2 मार्च को वोटिंग होगी। जबिक 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के मणिपुर चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा है कि बीजेपी ने मणिपुर में विकास की वैकल्पिक राजनीतिक धारा को आगे बढ़ाया है। आने वाले वक्त में भारतीय जनता पार्टी सुशासन के आधार पर वोट के लिए लोगों के सामने जाने वाले हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में एन बीरेन सिंह ने एक सफल सरकार को चलाया है। हमें भरोसा है कि भाजपा सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है आने वाले चुनाव में दो तिहाई बहुमत लेकर दोबारा सरकार सरकार बनाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू है। 

Tags:    

Similar News