कर्नाटक में भाजपा ने कांग्रेस से 9 सीटें छीनीं, जेडीएस-निर्दलीय की तीन सीटों पर किया कब्जा

कर्नाटक में भाजपा स्थिर सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। भाजपा ने 15 में से 9 सीटें कांग्रेस से छीनी हैं। कांग्रेस 11 सीट में से सिर्फ 2 सीटें बचा पायी है। इनमें से एक सीट ऐसी है जहां पर दोबारा जीत मिली है।;

Update: 2019-12-09 10:20 GMT

Karnatak Bypoll result : कर्नाटक में भाजपा स्थिर सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। कर्नाटक में बहुमत के लिए जरुरी 6 सीटों के बजाए भाजपा 12 सीटें जीतने में कामयाब रही है। भाजपा ने 12 में से 9 सीटें कांग्रेस से छीनी हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इनपर जीत प्राप्त की थी। 

कर्नाटक उप चुनाव के परिणाम आ गए हैं। विधानसभा की 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 2 और जेडीएस ने 1 सीट पर जीत हासिल की है। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 11, जेडीएस ने 3 और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने कांग्रेस से 9 सीटें छीनी हैं। जबकि जेडीएस से 2 सीटें छीनी हैं।

वहीं कांग्रेस 11 में से सिर्फ शिवाजीनगर सीट को बचाने में कामयाब हो पायी है। इसके अलावा एक सीट जेडीएस से छीनकर कुल दो सीटें जीत पायी है। जबकि जेडीएस ने कांग्रेस की होसकोटे सीट पर जीत प्राप्त की है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने विजयनगर सीट को गंवा दिया है। विधानसभा चुनाव में केपीजेपी के टिकट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली थी।

संख्या 

विधानसभा क्षेत्र 

       विधानसभा चुनाव 2018

  उपचुनाव 2019

1.

अथानी    

कांग्रेस

बीजेपी

2.

कगवाड़

कांग्रेस

बीजेपी

3. 

गोकक

कांग्रेस

बीजेपी

4. 

येलपुर

कांग्रेस

बीजेपी

5. 

हिरेकेरूर 

कांग्रेस

बीजेपी

6.

 विजयनगर

 केपीजेपी

बीजेपी

7. 

रानीबेन्नूर

कांग्रेस

बीजेपी

8. 

केआर पुरा   

कांग्रेस

बीजेपी

9. 

यशवंतपुर   

कांग्रेस

बीजेपी


10.

महालक्ष्मी लेआउट

जेडीएस

बीजेपी

11.

शिवाजीनगर   

कांग्रेस

कांग्रेस

12.

होसकोटे 

कांग्रेस

जेडीएस

13.

 क्रिश्नाराज्पेते 

जेडीएस

बीजेपी

14.

हुनासुरू 


जेडीएस

कांग्रेस

15.

 चिकबल्लापुर 

कांग्रेस

बीजेपी



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News