UP News: देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से काटकर छह लोगों की हत्या

UP News: देवरिया मेें जमींनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष देखने को मिला है। दरअसल यहां पर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर और गोली चली है। इस खूनी लड़ाई में 6 लोगों की मौत हो गई है।;

Update: 2023-10-02 05:05 GMT

Uttar pradesh News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद के चलते छह लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि इन मरने वालों में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

एक पक्ष की ओर से 5 दूसरे पक्ष से 1 की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। यहां दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे के दोनों परिवारों में विवाद शुरू हुआ। देखते-देखते यह विवाद इतना बड़ा की दोनों ओर से लाठी, डंडे, ईंट, धारदार हथियार और गोली चलने लगी। इस विवाद में एक पक्ष की ओर से पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, कई अन्य बुरी तरह घायल बताया जा रहे हैं।

मामले के जांच में जुटी पुलिस 

इतनी बड़ी वारदात की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस महमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही कई थानों की पुलिस को बुलाया गया है। मामले की जांच में पुलिस अफसर जुटे हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

जानें कैसे हुई ये खूनी झपड़?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच काफी पुराना जमींनी विवाद चल रहा था। इस विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की नृशंस हत्या कर दी गई। प्रेम यादव की हत्या के बाद से उनके आक्रोशित परिजनों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर में घुसकर पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में एक लड़की बुरी तरह घायल है। उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्याकांड के बाद दोनों ही पक्षों के घरों के साथ पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सत्य प्रकाश दूबे और प्रेम यादव के बीच अक्सर तनातनी देखने को मिलती थी। लेकिन प्रेम यादव की हत्या के बाद से आक्रोशित परिजनों ने प्रकाश दूबे के परिवार के लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


ये भी पढ़ें:- Delhi: ISIS आतंकी शाहनवाज को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, NIA की लिस्ट में था मोस्ट वॉन्टेड

Tags:    

Similar News