मोदी-शाह के मास्टर प्लान से डरे पाक के आतंकी, सेना ने PoK में बोफोर्स से दागे गोले
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रद्द करने और 10 हजार सैनिकों की तैनाती के बाद भारतीय सीमा पर सेना हाई अलर्ट हो गई है। घुसपैठ के दौरान भारतीय सेना ने पाक की बोर्डर एक्शन टीम के जवानों को मार गिराया। जिसके बाद सीमा पर गोलाबारी शुरू हो गई है।;
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रद्द करने और 10 हजार सैनिकों की तैनाती के बाद भारतीय सीमा पर सेना हाई अलर्ट हो गई है। घुसपैठ के दौरान भारतीय सेना ने पाक की बोर्डर एक्शन टीम के जवानों को मार गिराया। जिसके बाद सीमा पर गोलाबारी शुरू हो गई है।
इंडिया टूडे के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में भारत पाक सीमा पर पीओके पर बोफोर्स होवित्जर तोपों की तैनाती कर दी है। इस बार पाकिस्तान से युद्ध नहीं बल्कि आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए सेना ने यह कड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि बोफोर्स से गोले दाग दिए हैं।
बता दें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूदा पाक सैन्य ठिकानों पर आंतकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैंपों की जानकारी मिली है। जिसके बाद अब सेना इन कैंपों को निशाना बनाने जा रही है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बोफोर्स की तैनाती की पुष्टि कर चुके हैं।
हालांकि, भारतीय सेना पर कहा कि भारतीय सेना यह सुनिश्चित करती है कि लक्ष्य केवल सैन्य और आतंकवादी हैं। जो पाकिस्तान सेना के स्पोर्ट से चलते हैं। सेना ने 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात केरन सेक्टर में पाक सेना की बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) की घुसपैठ को नाकाम कर दिया। 5 से 7 बैट जवानों को मार गिराया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App