Breaking: BJP MP अर्जुन सिंह के घर फेंका गया बम, जांच में जुटी पुलिस, TMC पर शक
पश्चिम बंगाल के 24 परगना इलाके में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।;
पश्चिम बंगाल के 24 परगना इलाके में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
एएनआई के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंके। बदमाशों ने अर्जुन सिंह के घर के बाहर गोलियां भी चलाई।
West Bengal: Unidentified miscreants hurled bomb at the residence of BJP MP from Barrackpore, Arjun Singh, and fired bullets outside it under Jagatdal police station limits in North 24 Parganas district, last night. A complaint has been registered with the police. pic.twitter.com/8GjZX8UnaT
— ANI (@ANI) July 25, 2019
बता दें कि घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरु कर दी। अर्जुन सिंह के भतीजे ने टीएमसी पर आरोप लगाया है। उन्होंने एक तरह का जानलेवा हमला बताया है।
बता दें कि इस घटना के बाद सांसद के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ऐसा पहली बार नहीं है 24 परगना इलाके में लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई बार बम फेंकने की घटनाए सामने आई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App