बॉम्बे हाई कोर्ट ने कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली को उम्रकैद की सजा सुनाई
अरुण गवली और अन्य आरोपियों को मामले में मुंबई सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मुंबई सत्र न्यायालय के फैसले को सभी दोषियों को बॉम्बे उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गैंगस्टर अरुण गवली की उम्र कैद की सजा को बरकरार रखा है।;
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को एक हत्या के मामले में गैंगस्टर अरुण गवली को उम्रकैद की सजा सुनाई है। एक विशेष अदालत ने गैंगस्टर अरुण गवली को शिवसेना के पार्षद कमलाकर जामशांडेकर की हत्या के लिए 2012 में दोषी ठहराया था। गैंगस्टर अरुण गवली 2008 में गिरफ्तारी के बाद से जेल में है।
हत्या के मामले में कुल 11 आरोपी हैं। अरुण गवली और अन्य आरोपियों को मामले में मुंबई सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मुंबई सत्र न्यायालय के फैसले को सभी दोषियों को बॉम्बे उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गैंगस्टर अरुण गवली की उम्र कैद की सजा को बरकरार रखा है।
Bombay High Court upholds the life imprisonment of gangster Arun Gawli in the 2008 murder of Shiv Sena corporator Kamlakar Jamsandekar. pic.twitter.com/bvJnthtjMv
— ANI (@ANI) December 9, 2019
बता दें कि डॉन अरुण गवली वर्तमान में नागपुर की एक केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अरुण गवली ने कभी मुंबई में अपना आतंक मचाया हुआ था। अरुण गवली को आपराधिक दुनिया में कुख्यात गुंडे और अंडरवर्ल्ड डॉन के रूप में जाना जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App