POK में 150 आतंकी घुसपैठ की फिराक में, बकरीद पर हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35-ए हटान के बाद पाकिस्तान भारत पर लगातार एक तरफा कार्रवाई करता दिख रहा है। वहीं पाक और पीओके में आंतकियों में अशांति फैली हुई है।;

Update: 2019-08-11 04:35 GMT

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35-ए हटान के बाद पाकिस्तान भारत पर लगातार एक तरफा कार्रवाई करता दिख रहा है। वहीं पाक और पीओके में आंतकियों में अशांति फैली हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीओके से 150 आतंकी जम्मू कश्मीर आने की फिराक में हैं। यह जम्मू कश्मीर में आंतक फैलाने के लिए पाकिस्तान द्वारा भेजे जा रहे हैं। इस खबर के बाद भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पाकिस्तान ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में लगभग 150 से 200 स्थानीय लोगों को ट्रेनिंग दी है। जम्मू और कश्मीर में हमले करने के लिए भारत में घुसपैठ करने की संभावना है।

बीते दिनों पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादियों ने कथित रूप से कश्मीर में घुसपैठ की। लेकिन सुरक्षाबलों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया।

आंतकी हमले को लेकर अभी भी घाटी में हाई अलर्ट लगा हुआ है। आतंकवादियों ने कथित तौर पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से घाटी में घुसपैठ की खबरे आ रही हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सेना और वायु सेना को हाई अलर्ट पर रखा है। कश्मीर घाटी में अधिक सैनिकों को शामिल किया गया। वहीं कश्मीर में ईद को लेकर सुरक्षा में ढिल दी गई है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News